उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

31 मार्च से होगा बाबा सदन के उर्स का आगाज,अंतर्राष्ट्रीय कब्बाल करेंगे फन पेश

 

 

ललितपुर। कौमी एकता के प्रतीक अजीमुश्शान हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह का 108वां सालाना उर्स की तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं। इस बार उर्स राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ के मुख्य संरक्षण व प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले के संयोजन में सम्पन्न कराया जायेगा। उर्स आगाज 31 मार्च को मुशायरे से होगा। 1 अप्रैल से तीन अप्रैल तक कब्बालियों का सिलसिला चलेगा। चार अप्रैल को इज्तिमाई शादियां सम्पन्न कराई जाएंगी। इज्तिमाई शादियों के पंजीयन शुरू हो गये हैं। उर्स कमेटी सदर हाजी बाबू बदरुद्दीन कुरैशी ने आयोजन को सफल बनाने कि अपील की है। उर्स मेले में अन्र्तराष्ट्रीय प्रख्यात कब्बालों के अतिरिक्त शायरों का जहां जमावड़ा रहेगा, वहीं देश के कौने-कौने से लोग आकर उर्स में बाबा की दरगाह की जियारत करेंगे। कौमी एकता की मिशाल हजरत बाबा सदनशाह रहमत उल्ला अलैह की दरगाह पर होने वाले सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर दरगाह परिसर में उर्स कमिटि द्वारा काम जोरों पर शुरू कर दिया गया है। उर्स कमेटी जनरल सेकेट्री मोहम्मद नसीम ने बताया कि 31 मार्च को ऑल इंडिया मुशायरा होगा। 1 अप्रैल से कब्बालियों का सिलसिला शुरू होगा जिसमें 1 अप्रैल को टीवी सिंगर इंटरनेशनल फेम जुनैद सुल्तानी मुंबई, 2 अप्रैल को टीवी सिंगर इंटरनेशनल फेम मुस्तफा नाज बॉम्बे व अदनान अजीम नाज मुंबई, 3अप्रैल को टीवी सिंगर इंटरनेशनल फेम अनीस नवाब फन पेश करेंगे। शादियों के पंजीयन के लिये हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह पर रज्जब अली शाह व शकील कुरैशी से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!