उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, मजदूरी कर घर लौट रहा था

 

 

ललितपुर। ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार जिला महराजगंज के थाना निचलवल अंतर्गत ग्राम पीपरपांती निवासी 30 वर्षीय सूरज पुत्र नरेश अपने छोटे भाई अंगद (25) के साथ पुणे से मजदूरी कर घर लौट रहा था। दोनों भाई झेलम एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में सवार थे।

 

बताया गया कि ट्रेन जब धौरी और जाखलौन स्टेशन के मध्य पहुंची, तभी अचानक सूरज का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

 

मृतक के भाई अंगद ने बताया कि सूरज दो भाई तीन बहन में सबसे बड़ा था। उसकी तीन पुत्री एक पुत्र है। वह मजदूरी का काम करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!