उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
चाय बनाते समय बुजर्ग दम्पत्ति के घर सिलेंडर में लगी आग
पाली । बीते गुरुवार को कस्बे के मुख्य बाजार इलाके के घनी आबादी क्षेत्र में उस समय हलचल मच गयी जब एक दो मंजिला इमारत से भारी धुंए के साथ आग की लपटें उठने लगी । बताया गया कि दोपहर बुजर्ग दम्पत्ति घर में चाय बनाने जैसे ही रसोई गैस का सिलिंडर ऑन करते तभी अचानक बिजली के हुए शार्ट सर्किट से सिलिंडर में आग गयी । आग लगते ही पहले तो बुर्जग दंपत्ति ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन अचानक आग इतनी तेज बढ़ी की दोनों घर से बाहर निकल चीखने- चिल्लाने लगे । बाद में जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया।



