उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र जखौरा पुलिस की कार्रवाई, चार अभियुक्त गिरफ्तार

 

जखौरा/ ललितपुर
आज दिनांक 19.02.26 को थाना जखौरा पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—
बसंत पुत्र दयाराम, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम गुडर, थाना खनियाधाना, जिला शिवपुरी (म.प्र.), प्रकरण संख्या 135/26, धारा 170/126/135 भा.ना.सु.सं.
प्रमोद बरार पुत्र विष्णु बरार, उम्र करीब 26 वर्ष।
रामकुमार पुत्र जीवनलाल, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी कस्बा व थाना जखौरा, जनपद ललितपुर।
अरविन्द बरार पुत्र करन बरार, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम कल्यानपुरा, थाना जखौरा, जिला ललितपुर, प्रकरण संख्या 136/26, धारा 170/126/135 भा.ना.सु.सं.
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर सभी अभियुक्तों को मा0 न्यायालय उपजिलाधिकारी महोदय, तालबेहट, जनपद ललितपुर के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!