उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर जखौरा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना: घर में घुसकर पत्नी का बलात्कार, दो बदमाश गिरफ्तार

 

 

!ललितपुर के जखौरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने इलाके में सन सनसनी पैदा कर दी है। 20 फरवरी 2026 को वावी सिंगराम की पत्नी फूलवती (उम्र करीब 19 वर्ष) के साथ घर में घुसकर दो आरोपी रघुवीर पाल और अरुण पाल उर्फ अरुण ने दर्दनाक कृत्य को अंजाम दिया।

 

घटना का खौफनाक मोड

 

ग्राम सीरोनकलां निवासी वावी सिंगराम ने तहरीर दी कि आरोपी रघुवीर पाल (ग्राम धनवारा, थाना जखौरा, उम्र 31 वर्ष) और अरुण पाल (ग्राम अमझरा, थाना चंदेरी, अशोकनगर मध्य प्रदेश, उम्र 32 वर्ष) ने उनके घर में घुसकर फूलवती के साथ बलात्कार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना जखौरा में मुकदमा नंबर 44/26 धारा 333, 70(1), 351(3) BNS के तहत दर्ज किया गया।

 

पुलिस की फटाफट कार्रवाई

 

पुलिस अधीक्षक ललितपुर के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस ने कमर कस ली। मुखबिर सूचना पर उ0नि0 ब्रजेश कुमार सिंह, हे0का अरविंद कुमार, का0 चंद्रकान्त शर्मा व हे0का रामप्रकाश की टीम ने 22 फरवरी 2026 को सुबह 9:10 बजे यनवारा नहर पुलिया से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

 

दोनों ही आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है । दोनों ही आरोपियों को 2 दिन के अंदर ही जखौरा पुलिस दुवारा पकड़ा गया । थानाप्रभारी राजीव कुमार बेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!