उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

यूपी-एमपी बॉर्डर पर देखा गया तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

 

ललितपुर। जनपद के ललितपुर में विकासखंड जखौरा क्षेत्र के अंतर्गत यूपी-एमपी बॉर्डर पर स्थित गोरा गाँव के पास आदमखोर तेंदुआ देखे जाने की सूचना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ बीती रात खेतों और आबादी के नजदीक घूमता दिखाई दिया, जिसके बाद से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुए की गतिविधियाँ पिछले कुछ दिनों से बढ़ी हैं। मवेशियों के हमले की आशंका को लेकर ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना कम कर दिया है। बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!