ललितपुर के महिला थाने में महिला कर्मी ने अश्लील गाने पर बनाई रील वीडियो वायरल
ललितपुर,– सोशल मीडिया पर ललितपुर के एक थाना परिसर से एक विवादित रील वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल हुए इस वीडियो में एक महिला कर्मी वर्दी में थाने परिसर के बैकग्राउंड में खड़े होकर एक अश्लील गाने पर रील वीडियो बनाते हुए देखा गया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस क्लिप ने पुलिस विभाग और जनता दोनों के बीच मिश्रित प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं।
इस वायरल रील के बाद पुलिस प्रशासन की छवि और विभागीय अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने कई तरह की टिप्पणियाँ की हैं, जिनमें से कुछ में यह भी कहा गया है कि पुलिस की वर्दी में इस तरह की पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करना अनुचित है और इससे जनता का विश्वास प्रभावित होता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार वायरल वीडियो की तपास की जा रही है और आवश्यक आंतरिक जांच के बाद विभाग के अंदर आगे की कार्रवाइयों का निर्णय लिया जाएगा।
अभी तक पुलिस प्रशासन ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस वायरल रील ने सोशल मीडिया उपयोग और सरकारी कर्मियों के व्यवहार के बीच के सीमाओं को लेकर एक बड़ा बहस खड़ा कर दिया है।




