उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शादी समारोह में आये युवक से मारपीट

 

ललितपुर।थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीडि़त थाना जखौरा के ग्राम बांसी निवासी ओम शर्मा पुत्र योगेश शर्मा ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बीती 19 फरवरी 2026 को वह शादी समारोह में मुहल्ला पिसनारी में गया था।जब वह शादी समारोह में खाना खाने के बाद अपने गांव बांसी अपने मोटर साइकिल से वापस जा रहा था, तभी लगभग 11.30 रात में विपक्षी कल्लू पाल पुत्र नामालूम निवासी पिसनारी, मुकुंद पुत्र नामालूम और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने पिसनारी तिराहा पर पीडि़त को रोककर बिना किसी बात के गाली देने लगे। जब पीडि़त ने गाली देने से मना किया तो उक्त व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।इस घटना से पीडि़त को पीठ पर चोटें आईं। पीडि़त ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 352, 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!