उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बस की टक्कर से तीन मोटर साइकिल सवारों की दर्दनाक मौत
ललितपुर में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना थाना मड़वारा क्षेत्र में अरिहंत पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार इंदौर जा रही राय बस तेज रफ्तार में थी और अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवारों को रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।




