उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मेडिकल के इमरजेंसी में दबंगई: डॉक्टर का हाथ फ्रैक्चर, प्रधान सहित तीन पर मुकदमा
ललितपुर। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार को शराब के नशे में पहुंचे मरीजों द्वारा डॉक्टर और स्टाफ से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमले में डॉक्टर का हाथ फ्रैक्चर हो गया और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
डॉ. राजीव कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने ललुवा कौशिक, मुकेश राजपूत और ग्राम प्रधान विजय राजपूत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की बात कही है।
घटना के बाद अस्पताल स्टाफ में आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग उठी है।




