उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर जमकर बज रहे डीजे, शादी घरों में भी देर रात तक बजे डीजे
ललितपुर। वर्णी कॉलेज के बाहर डीजे का अत्यधिक तेज़ संगीत लगातार बज रहा है, जिससे बोर्ड परीक्षा दे रहे बच्चों और पास के निवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया गया कि परीक्षा की तैयारी और केंद्र के पास पढ़ाई के समय संगीत की तेज़ आवाज़ से पढ़ाई पर ध्यान देना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के बावजूद ध्वनि प्रदूषण की समस्या कम नहीं हुई है वहीं देर रात तक डीजे बंद नहीं हो रहा है।
विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों की शिकायत है कि परीक्षा के बीच तेज़ डीजे संगीत उनके ध्यान और प्रदर्शन को प्रभावित कर रहा है। कई जगहों पर प्रशासन को भी इस तरह के ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए जाते हैं, ताकि परीक्षा जैसी गंभीर परिस्थितियों में शांत वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।




