नानवेज दूध पीएंगे तो क्या धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होगी: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि अमेरिका से डील का नया मामला सामने है। इस डील से देश बर्बाद होगा। सब चीज बाहर से आएगी। दूध भी आएगा, एनीमल फीड आएगा। हम हिदुत्व की बात करते हैं, वहां से नानवेज मिल्क, एनीमल फीड आएगा। जेम (जेनेटिकल मोडीफाई) आएगा जो पूरी तरह में बैन है, वह भारत में आएगा। उससे किसान बर्बाद होगा। जेम आएगा, इसके बारे में सरकार ने नहीं बताया। सरकार ने एनीमल फीड के बारे में भी नहीं बताया, जो नानवेज होता, वह भी नहीं बताया। टूटा हुआ अंडा उनके फीड में मिलाया जाता है, वह गायें खाकर दूध देती हैं। इस तरह नानवेज दूध पीएंगे, क्या धार्मिक भावनाएं आहत नहीं होंगी। दूध सस्ता आएगा तो ललितपुर का किसान थोड़ा सा दूध बेचकर अपना गुजारा करते हैं, हमारी बहनें भूमिहीन हैं, जिनके पास भूमि भी नहीं है, वे दूध बेचकर गुजारा कर रही हैं, दूध का किसान बर्बाद हो जाएगा। टर्की में एक भी पशु नहीं है, वहां यूरोप से दूध आता है, ऐसे में ही भारत में एक भी पशु नहीं बचेगा। उन्होंने एमएसपी गारंटी, स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, बिजली अमेंटमेंट बिल, पेस्टीसाइड बिल, सीड बिल आदि मांगों को भी गिनाया।
——————————————
किसान सम्मान निधि के रुपये चांदी के हैं या अमेरिकन डालर: राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसान सम्मान निधि पर कहा कि वह चांदी के रुपये हैं, अमेरिकन डालर हैं। किसानों को छह हजार रुपये दे रहे हैं लेकिन प्रचार सात सौ बार कर रहे हैं। किसानों का उड़द, गेहूं नहीं बिकता। ये सरकारी रेट पर उड़द बेच ही नहीं सकते। क्या किसान को फसल नुकसान की भरपाई मिल रही। बीमा कंपनी का नाम, आफिस बता दो, आफीसर का नाम बता दो, किसी को पता नहीं। किसान तेजी से खेती छोड़ रहे और बड़े व्यापारी खेती खरीद रहे हैं।




