शांति भंग करने के आरोप में 7 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना जखौरा पुलिस ने भेजा कोर्ट
ललितपुर: शांति भंग करने के आरोप में 7 अभियुक्त गिरफ्तार, थाना जखौरा पुलिस ने भेजा कोर्ट ललितपुर, 25 फरवरी 2026। ग्राम ननौरा थाना जखौरा क्षेत्र में लड़ाई-झगड़े कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को धारा 149/26 व 149ए/26 के तहत मामला दर्ज कर मा. न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर ललितपुर के समक्ष पेश किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्तों में नारायण पुत्र बलवन्त सिंह राजपूत (50 वर्ष), विशाल पुत्र नारान राजपूत (20 वर्ष), संजय पुत्र नारान राजपूत (23 वर्ष), आकाश पुत्र नारायन राजपूत (18 वर्ष), तिलक पुत्र भागीरथ राजपूत (45 वर्ष), जगभान पुत्र भागीरथ राजपूत (48 वर्ष) तथा सुरेश कुमार पुत्र भागीरथ (42 वर्ष) शामिल हैं। सभी निवासी ग्राम ननौरा, थाना जखौरा, जनपद ललितपुर हैं।प्रभारी निरीक्षक थाना जखौरा ने बताया कि अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (भा.ना.सु.सं.) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई है। घटना आज दिनांक 25.02.26 को हुई, जब अभियुक्तों ने आपस में झगड़ा कर ग्रामीण क्षेत्र में तनाव पैदा किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर शांति बहाल कर दी है।




