उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सड़क हादसे में किसान की मौत, चचेरा भाई घायल

 

 

ललितपुर। थाना महरौनी क्षेत्र के कोरवास और खिरिया गांव के बीच बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

ग्राम कोरवास निवासी देवीलाल पुत्र फुंदीलाल कुशवाहा अपने चचेरे भाई रूपलाल (25) के साथ बाइक से महरौनी से कुम्हेंडी की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

दोनों को सीएचसी महरौनी से जिला अस्पताल ललितपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने देवीलाल को मृत घोषित कर दिया। रूपलाल का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मृतक खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी दो पुत्रियां व एक पुत्र हैं। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!