उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

चोरी के अभियोग में प्रकाश में आये 04 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

 

*कोतवाली ललितपुर पुलिस/स्वाट /सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के अभियग में प्रकाश में आये 04 अन्तर्राज्यीय अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*

 

*अभियुक्तों के कब्जे से सफेद धातु के 02 बिस्किट(वजन 2.297 किग्रा), धातु गलाने वाली भट्टी, एक सरिया व एक सिपिया तथा 03 मोबाइल फोन व 01 छोटी इलेक्ट्रिक ताराजू ( जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 08 लाख रुपये ) को किया गया बरामद ।*

 

श्रीमान् अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद ललितपुर श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस, स्वाट व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 189/2026 धारा 305 BNS की विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में प्रकाश में आये वांछित अभियुक्तगण 1.नितेश पुत्र सेवालाल उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम सागवाडिया थाना सदर जिला बाँसवाडा राजस्थान, 02. देवीलाल मईडा पुत्र लाडजी मईडा उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम बिजलिया नयागाँव थाना सदर बाँसवाडा जिला बाँसवाडा राजस्थान, 3. प्रकाश मईडा पुत्र भोगजी मईडा उम्र करीब 32 वर्ष निवासी ग्राम पानीवाला गढा ताजपुर थाना सदर जनपद बाँसवाडा राजस्थान तथा 4. श्रेयांस पांचाल पुत्र विजय पांचाल उम्र करीब 24 वर्ष निवासी आजादचौक लुहारवाडा थाना कोतवाली बाँसवाडा जिला बाँसवाडा राजस्थान को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण—* वादी मुकदमा की तहरीर के आधार पर चांदी की ज्वैलरी व बर्तन आदि चोरी होने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी थी ।

 

*प्रार्थना-पत्र के आधार पर तत्काल कोतवाली ललितपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कोतवाली ललितपुर पुलिस की 03 टीम व स्वॉट/सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । टीमों द्वारा धरातलीय सूचना व सीसीटीवी कैमरो से प्राप्त फुटेज, सर्विलांस(मैनुअली/तकनीकी) से प्राप्त तकनीकी डेटा आदि का अवलोकन व विश्लेषण कर प्रकाश में आए अभियुक्तगण- नितेश, देवीलाल मईडा, प्रकाश मईडा, श्रेयांस पांचाल उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई गई है ।*

 

*पूछताछ का विवरण—* अभियुक्तगण प्रकाश मईडा, देवीलाल मईडा व नितेश ने घटना के सम्बंध में पूछने पर बताया कि साहब हम तीनों को अपने शौक व जरुरतें पूरी करने के लिए रुपयों की आवश्यकता थी जिसके लिए हम तीनों ने चोरी करने का प्लान बनाया था, जिसके लिए हम लोग उ0प्र0 के ललितपुर जिला में चोरी करने के लिए आय़े थे । इसके बाद हम लोग पूरा दिन ललितपुर की मार्केट में चोरी करने के लिए दुकानों की कई दिन रैकी की थी तथा दिनांक 22.02.2026 को सुबह के समय चार से पाँच बजे के आस पास हम लोगों में से दो लोग एक मकान की छत पर चढ़कर मकान के अन्दर प्रवेश किये थे और सरिया की मदद से नीचे की दुकान का शटर तोड़ दिया था । हमरे साथी देवीलाल को सड़क पर रखवाली के लिए खड़ा किया गया था । दुकान से हम लोगों ने चाँदी का सामान जैसे बर्तन, प्लेट आदि चोरी करके वापस अपने घर लौट गये थे । इसके बाद हम तीनों लोग, अपने अन्य साथी श्रेयांश पांचाल निवासी आजादचौक बाँसवाडा के पास उक्त चोरी किये गये सारे सामान को लेकर गये थे और श्रेयांश पांचाल ने सारे चाँदी के सामान को गलाकर उसे दो बिस्किट में बदल दिया था, जिसे हम चारों लोग बाँटकर बेचने की फिराक में थे, जिसके बँटवारे को लेकर देवीलाल और प्रकाश के बीच झगड़ा हो गया था । बँटवारा पूरा न होने के कारण हम चारों लोगों के द्वारा उन दोनों चाँदी के बिस्कुटों को नितेश के घर पर आपसी सहमति से इस उद्देश्य से छिपा दिया था कि एक दो दिन में आपस में बँटवारा करेंगे कि आप लोगों द्वारा हमे पकड़ लिया गया है । साहब हम लोगों से गलती हो गई है हमें मांफ कर दीजिए ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता—*

01.नितेश पुत्र सेवालाल उम्र करीब – 29 वर्ष निवासी ग्राम सागवाडिया थाना सदर जिला बाँसवाडा राजस्थान

02. देवीलाल मईडा पुत्र लाडजी मईडा उम्र करीब – 32 वर्ष निवासी ग्राम बिजलिया नयागाँव थाना सदर बाँसवाडा जिला बाँसवाडा राजस्थान

03. प्रकाश मईडा पुत्र भोगजी मईडा उम्र करीब – 32 वर्ष निवासी ग्राम पानीवाला गढा ताजपुर थाना सदर जनपद बाँसवाडा राजस्थान

04. श्रेयांस पांचाल पुत्र विजय पांचाल उम्र करीब – 24 वर्ष निवासी आजादचौक लुहारवाडा थाना कोतवाली बाँसवाडा जिला बाँसवाडा राजस्थान

*बरामदगी का विवरण—*

सफेद धातु के 02 बिस्किट (वजन 2.297 किग्रा), धातु गलाने वाली भट्टी, एक सरिया व एक सिपिया तथा 03 मोबाइल फोन व 01 छोटी इलेक्ट्रिक ताराजू ( जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 08 लाख रुपये )

 

*गिरफ्तारी का दिनांक –* 25.02.2026

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम के अधि0/कर्म0गण का नाम—*

01.प्रभारी निरीक्षक श्री अनुराग अवस्थी कोतवाली ललितपुर मय टीम ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!