उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाई

जाखलौन ललितपुर जनपद के थाना जाखलौन अंतर्गत एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवती का नाम पूजा पत्नी महेंद्र अहिरवार निवासी मोहल्ला गणेशपुरा कस्बा जाखलौन बताया गया। मृतक युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है। और 1 वर्ष पहले ही जाखलौन के महेंद्र अहिरवार से पूजा की शादी हुई थी। आसपास के लोगों से पता किया गया तो उन्होंने बताया पूजा का पति घर पर नहीं था। वह बीना मध्य प्रदेश में मजदूरी का कार्य करता है। जैसे ही आज पति घर लौटा, और घर आकर देखा तो अंदर से दरवाजे बंद थे, जब उसने अपनी पत्नी को आवाज दी तो उसे कोई जवाब नहीं मिला। तो उसने आज पड़ोस के लोगों से कहा। लोगों ने जैसे तैसे करके दरवाजा खोला तो मृतक पूजा फांसी के फंदे पर लटक रही थी। लोगों ने जब इस प्रकार की घटना को देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने फील्ड यूनिट टीम को जानकारी दी, मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट टीम ने मौके की जांच की, जाखलौन पुलिस ने मृतक युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर के लिए भेजा।

मृतक पूजा का मायका पारोन थाना बार बताया गया, पूजा की शादी 1 वर्ष पहले ही जाखलौन में हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!