ड्राइवर को झपकी आने से गिट्टी से भरा ट्रक पलटा
मिदरवाहा के कुजान घाट पर हादसा, ड्राइवर का पैर टूटा मिदरवाहा के कुजान घाट पर आज सुबह करीब 7 बजे गिट्टी से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका एक पैर टूट गया।
ट्रक पलटने की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ट्रक में दो लोग फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को महरौनी सामुदायिक केंद्र पहुंचाया।
ट्रक चालक ने बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कोई सरकारी गाड़ी ट्रक का पीछा कर रही थी। इसी वजह से चालक तेज रफ्तार में ट्रक का जैक उठाकर गिट्टी खाली करने की कोशिश कर रहा था। अचानक मोड़ आने के कारण यह हादसा हुआ। ट्रक शैलेंद्र राजा का बताया जा रहा है




