उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जिलाधिकारी ललितपुर व पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा होली त्यौहार के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैदल गस्त कर आमजनमानस को कराया गया सुरक्षा का एहसास

 

पैदल गस्त के दौरान व्यापारियो/दुकानदारों से वार्ता कर त्योहार को सकुशल मनाने की अपील की गयी ।

आज दिनांक 28.02.2026 को होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा शहर क्षेत्र में मय फोर्स पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर आमजनमानस, व्यापारियों एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए सभी से होली पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क निगरानी रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!