उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

परीक्षा के तनाव में किशोरी ने लगाई फांसी

 

ललितपुर। कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम धवारी में शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में म्यारी पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

जानकारी के अनुसार माधुरी पुत्री जानकी प्रसाद घर पर अकेली थी। उसकी मां प्रेमबाई खेत पर मसूर काटने गई थीं, पिता मजदूरी के लिए ग्वालियर और भाई नागपुर में था। शाम करीब 5:30 बजे मां के लौटने पर घटना का पता चला।

परिजनों के मुताबिक वह कक्षा 10 की छात्रा थी और परीक्षा का एक पेपर खराब होने से तनाव में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव में घटना के बाद शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!