उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तालबेहट में होली के दृष्टिगत को निकाला गया फ्लैग मार्च, शांति की अपील की गई

 

तालबेहट :आगामी होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज तालबेहट कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला।, और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कोतवाली प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य चौराहों, पेट्रोल पंप,पूराकला बस स्टैंड, नए बस स्टैंड बाज़ारों और संवेदनशील इलाकों में गश्त की। इस मार्च का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना है।

फ्लैग मार्च के दौरान कोतवाली प्रभारी ने स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से वार्ता की। उन्होंने लोगों से त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया और स्पष्ट किया कि:

हुड़दंग बर्दाश्त नहीं: नशे की हालत में वाहन चलाने या हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सोशल मीडिया पर नजर: किसी भी प्रकार की भ्रामक या सांप्रदायिक पोस्ट साझा न करें।

भाईचारे का संदेश: होली को आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे के साथ मनाएं।

“त्यौहार खुशियों का प्रतीक है। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।”

 

पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि त्यौहार के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!