उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

होली को लेकर पुलिस अलर्ट,एसपी ने गूगल मीटिंग में तैयारियों की समीक्षा की

 

आगामी होली पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने गूगल मीटिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना, शाखा, चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए। एसपी ने निर्देशित किया कि सभी क्षेत्राधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित होलिका दहन स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर आयोजकों से समन्वय स्थापित करें। होलिका दहन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं पोस्टर/क्लस्टर पार्टी की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए गए। त्यौहार के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एएस चेक टीम द्वारा सघन चैकिंग करने को कहा गया है। साथ ही जनपद की सभी पीआरवी को संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट सहित सार्वजनिक स्थानों पर नियमित चैकिंग सुनिश्चित करें। क्षेत्राधिकारियों की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठके आयोजित कर आयोजकों से संवाद स्थापित करने और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने को भी कहा गया। हॉटस्पॉट स्थलों को चिन्हित कर वहां पुलिस बल की तैनाती, होली मिलन समारोह एवं मेलों के स्थलों का निरीक्षण, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों केे विरुद्ध कार्रवाई तथा चिन्हित स्थानों पर फायर सर्विस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए डीजे संचालकों के साथ बैठक कर कम ध्वनि में डीजे बजाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अवैध एवं मिलावटी शराब के विरुद्ध अभियान चलाने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए। अंत में एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्क रहने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!