उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मड़ावरा में भीषण सड़क हादसा : आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें,चार घायल

 

 

ललितपुर। मड़ावरा कस्बे में मड़ावरा–मदनपुर मार्ग पर स्थित अमर भोजनालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार कई फीट दूर जा गिरे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें विपरीत दिशा से आ रही थीं। अचानक आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क से उठाकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा पहुंचाया।

घायल युवकों की पहचान

नरेन्द्र पुत्र खिल्लु 26 वर्ष निवासी पॉवर हाउस के पास मड़ावरा,

पुष्पेंद्र पुत्र रामगोपाल चंदेल 24 वर्ष निवासी रनगांव मड़ावरा,

राजेन्द्र पुत्र ग्यालाल 22 वर्ष निवासी कारी जिला टीकमगढ़,जयपाल सिंह पुत्र जुगन सिंह 19 वर्ष, निवासी मानिकपुर थाना मड़ावरा के रूप में हुई।

तीन की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नरेन्द्र,पुष्पेंद्र,जयपाल सिंह की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ललितपुर रेफर कर दिया। एक युवक का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है।पुलिस ने शुरू की जांच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!