उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
छबड़ा बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे यात्री
ललितपुर: कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत अमरपुर मंडी के पास छबड़ा बस और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा एनएच-44 हाईवे पर मेडिकल कॉलेज से आगे बिजोइया पुल के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस और कंटेनर की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारु कराया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।




