मड़ावरा में जमीनी विवाद के चलते 36 वर्षीय युवक ने विषैले पदार्थ का किया सेवन
मड़ावरा में जमीनी विवाद के चलते 36 वर्षीय युवक ने विषैले पदार्थ का सेवन कर लोया।आनन-फानन में सीएचसी मड़ावरा लाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण कर मृत घोषित किया।कई महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।कुछ दबंग और पैसे बाले लोग मृतक की जमीन पर जबरन कब्ज़ा करना चाहते थे।मृतक की पत्नि का आरोप है,कि उक्त दबंगों की जमीन पीछे है,और वह मेरी आगे की जमीन पर कब्ज़ा करना चाहते है। उक्त लोग पुलिस से भी धमकी दिलवाते है।
थाना मडावरा साबिर कॉलोनी निबासी ऊषा रैकवार ने मड़ावरा पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 09 फ़रवरी 2026 की शाम 7 बजे जब उसका पति ग़ल्ला मंडी से मजदूरी क़ा काम करके घर लौटते है,तो रास्ते में गाँव के ही संजय जैन,प्रदीप जैन,अंजू जैन पुत्रगण टीकम जैन और जुरवल रैकवार ये सभी लोगों ने पीड़िता की खेत की जमीन पर जबरन कब्ज़ा करना चाहते है।
पीड़िता ने बताया कि उक्त व्यक्ति मेरे पति को जमीनी विवाद के चलते रास्ते में रोककर मारने की धमकी दी।पीड़िता ऊषा रैकवार ने बताया कि उक्त लोगों की जमीन मेरी जमीन से पीछे है,और यह लोग आगे मेरी जमीन पर जबरन कब्ज़ा करना चाहते है।उक्त व्यक्तियों द्वारा लगातार मेरे पति को धमकाने और प्रताड़ित करते थे।जिसके चलते मेरे पति ने जहरीली दवा का सेवन कर ली।
मृतक की पत्नि ऊषा रैकवार ने बताया कि मेरे पति गोविंद रायकवार उर्फ मन्नू कहना था कि अगर मुझे कुछ होता है,तो इसके जिम्मेदार यही सब व्यक्ति होंगे।मृतक की पत्नि ने थाना मड़ावरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।मृतक गोविंद रायकवार उर्फ मन्नू के दो लड़के और एक़ लड़की है।मृतक की पत्नि और परिजनों का रोरोकार बुरा हाल है।इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।




