उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

थाना गेट पर युवक से मारपीट, कस्बा इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार का आरोप

 

 

ललितपुर। कस्बा मड़ावरा थाने के गेट पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कस्बा इंचार्ज बाली सिंह ने थाने के बाहर एक युवक को लातों से मारते हुए उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। बताया गया कि घटना के दौरान वहां मौजूद एक महिला के सामने भी युवक को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना थाने के मुख्य द्वार के पास हुई, जहां किसी बात को लेकर विवाद के दौरान कस्बा इंचार्ज द्वारा युवक के साथ मारपीट की गई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!