उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
स्कूल में अध्यापकों की अमानवीयता की तस्वीर आई सामने,चिलचिलाती धूप में बच्चों को मुर्गा बनाकर ग्राउंड में चलाया गया
ललितपुर – ललितपुर के एक स्कूल में अध्यापकों की अमानवीयता की तस्वीर सामने आई है,चिलचिलाती धूप में बच्चों को मुर्गा बनाकर ग्राउंड में चलाया गया जिसका वीडियो वायरल हो रहा। वायरल वीडियो ललितपुर के थाना वार क्षैत्र अंतर्गत का बताया जा रहा है जिसमें कुछ बच्चे स्कूल के परिसर में मुर्गा बनकर चलते हुए दिखाई दे रहे है उनके साथ ही एक महिला अध्यापक भी बच्चों को पनिशमेंट देते नजर आ रही है,,,वीडियो किस विद्यालय का है ये जांच का विषय है। पीताम्बरा टुडे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है




