बजाज फाइनेन्स कम्पनी लिमिटेड में 1 करोड़ 71 लाख रूपये की धनराशि की धोखाधड़ी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद स्कार्पियो कार, दो अदद एन्ड्राइड फोन, एक कलाई घड़ी को किया गया बरामद ।
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी के निर्देश के क्रम में, पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक,ललितपुर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में, जनपद में अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 881/25 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2)/61(2)/341(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार उर्फ कार्तिक उम्र करीब 31 वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी उमेश झाँ का मकान बैंक कालोनी थाना कोतवाली जनपद ललितपुर मूल निवासी मकान न0 6208 गली 3 गुरूगोविन्द सिंह नगर थाना लुहारा जिला लुधियाना(पंजाब) व द्वितीय पता मुहल्ला सुशील नगर चुर्खी रोड थाना कोतवाली उरई जिला जालौन* को नियमानुसार गिरफ्तार कर, न्यायिक अभिरक्षा हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण- वादी मुकदमा संदीप सिंह सोलंकी पुत्र लक्ष्मन सिंह सोलंकी उम्र करीब 29 वर्ष असिस्टेन्ट मैनेजर रिस्क बजाज फाइनेन्स लिमिटेड झोखन बाग इलाइट चौराहा जनपद झांसी ने अभियुक्तगण महेन्द्र बरार, नवनीत आदि 07 नफर के विरूद्ध, जिसमें अभियुक्तगण द्वारा धोखाधड़ी करके, षड़यन्त्रपूर्वक कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बजाज फाइनेन्स कम्पनी को करीब 1,71,01,703/- रुपये की क्षति पहुचाने के सम्बन्ध में उक्त अभियोग कोतवाली ललितपुर पर पंजीकृत कराया था ।
उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता व व्यापकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, ललितपुर द्वारा गुणवत्तापूर्ण विवेचनात्मक कार्यवाही व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु SIT टीम गठित की गयी थी , जिसके द्वारा सर्विलांस(मैनुअली/टैक्नीकल), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन व अन्य एकत्रित साक्ष्यों की मदद से उक्त प्रकरण में पूर्व में 12 नफर अभियुक्तगण को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था , उसी क्रम में आज दिनांक 11.03.2026 को वांछित अभियुक्त दिनेश कुमार उर्फ कार्तिक उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।
पूछतांछ का विवरण: अभियुक्त दिनेश कुमार उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है । मै व मेरे गिरोह के साथी , जिसमें बजाज फाइनेन्स के अधिकारी व कर्म0गण शामिल है ,लोन दिलाने के नाम पर जनता के लोगो को गुमराह करके , अधिक लाभ कमाने के लिये कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर लोन दिलाने का काम करते थे । मै बजाज फाइनेन्स लिमिटेड मे सेल्स मैनेजर, ललितपुर ब्रान्च मे कार्यरत था ,जिसमे मेरा कार्य ग्राहको को लोन के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी देकर , घर और विजनेस की पूर्णतः जाँच – पड़ताल कर लोन स्वीकृत कराने मे अप्रूवल लेना होता था । मैने राशिद उर्फ सानू पुत्र जहीर खान निवासी नेहरू नगर जनपद ललितपुर, राशिदा पत्नी जहीर खान नि0 नेहरू जनपद ललितपुर, रमाकांत रिछारिया पुत्र राम गोपाल रिछारिया नि0 पडवा जनपद ललितपुर, करन साहू पुत्र मनोज कुमार साहू निवासी गाँधी नगर जनपद ललितपुर, महेन्द्र बरार पुत्र प्रेमलाल नि0 मु0 नेहरू नगर जिला ललितपुर आदि से सम्पर्क कर ऋण आवेदकों को तलाश करने को कहा, जिसके लिए इन लोंगो ने शुरु में कुछ ऋण आवेदन पत्र दिये, मैने उनको काम के एवज में कमीशन दी थी । फिर हम लोगों ने बडी रकम कमाने के लिये आपस में योजना बनाई थी, तब मैने क्रेडिट मैनेजर बजाज फाइनेस नवनीत सर, सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर अभिनव निगम, पीएसएफ/एफटीसी विकास दिवाकर, आपरेशन मैनेजर पारस वर्मा सर से धोखाधडी कर फर्जी ऋण आवेदकों के नाम से ऋण स्वीकृत कराने की बात की । हम सब लोगो ने मिलकर यह प्लान किया कि किस तरीके से फाइनेन्स के जरिये एक मोटा धन अर्जित किया जा सकता है उसके बाद हम लोगो ने अपना अपना काम बाँट रखा था । करन साहू, राशिद खान, रमाकान्त रिछारिया, महेन्द्र बरार उर्फ महेन्द्र नागले आदि आपस मे मिलजुलकर अनपढ व भोले भाले लोगो को ढूढते थे जिनको कुछ पैसो की आवश्यकता होती थी । उनके आधार कार्ड पैन कार्ड आदि लेकर उनको लोन का झांसा देकर उन ग्राहको की फर्जी सेल डीड व अन्य कागजात आपस मे मिल जुल कर बनवाकर तैयार अपने पदीयकृत्य का पालन न करते हुये षड़यंत्र पूर्वक वर्ष 2024 एवं 2025 में स्टाम्प क्रय करा कर उनके विक्रय पत्र वर्ष 2016 से पूर्व की वर्षों के तैयार कर कूटरचित मूल्यवान प्रतिभूति को फर्जी बैंक ऋण आवेदन पत्रों में सही के रूप में लगा कर काफी रूपया कमाया है और उस रूपयो को अलग-अलग बैंक खातों मे जमा किया है । इस धन से मैने स्कार्पियो कार भी खरीदी है और अपने ऐशो आराम पर खर्च किया है । साहव मुझसे गलती हो गयी, मुझे माफ कर दीजिये ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता व उम्र
दिनेश कुमार उर्फ कार्तिक उम्र करीब 31 वर्ष पुत्र विनोद कुमार निवासी उमेश झाँ का मकान बैंक कालोनी थाना कोतवाली जनपद ललितपुर मूल निवासी मकान न0 6208 गली 3 गुरूगोविन्द सिंह नगर थाना लुहारा जिला लुधियाना(पंजाब) द्वितीय पता मुहल्ला सुशील नगर चुर्खी रोड थाना कोतवाली उरई जिला जालौन




