उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

दवा कारोबार पर औषधि विभाग की कड़ी नजर, ललितपुर में थोक विक्रेताओं का किया भौतिक सत्यापन

 

उत्तर प्रदेश औषधि प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में जिले में दवा कारोबार की निगरानी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक विनय मिश्रा ने जिले के कई थोक दवा विक्रेताओं का भौतिक सत्यापन किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश औषधि प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के तहत जिले में संचालित दवा थोक विक्रेताओं के लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था, रिकॉर्ड और अन्य आवश्यक मानकों की जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत औषधि निरीक्षक ने विभिन्न दवा प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर दस्तावेजों का मिलान किया और दवा भंडारण की स्थिति का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दवा विक्रेताओं को औषधि अधिनियम के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!