उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तालाब में डूबने से किसान की मौत, खेत पर गया था गेहूं काटने

 

 

ललितपुर। सौजना थाना क्षेत्र के ग्राम गौना कुसमाड में 33 वर्षीय किसान गनेश पुत्र भुन्नालाल की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह बुधवार सुबह गेहूं की फसल कटवाने के लिए खेत गया था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। अगले दिन परिजनों ने तलाश शुरू की तो खेत से करीब 100 मीटर दूर तालाब के पास उसकी चप्पल मिली। ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश करने पर उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने आशंका जताई कि पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइ तीन बहन में सबसे बड़ा था व खेती-किसानी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!