उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर: आनंद भोजनालय में अज्ञात कारणों से लगी आग, समय रहते फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

 

 

ललितपुर शहर के आनंद भोजनालय में रविवार को अचानक अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगते ही भोजनालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के पीछे लापरवाही भी एक कारण हो सकती है, हालांकि आग लगने का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन भोजनालय के कुछ सामान को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों तक भी आग फैल सकती थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!