ललितपुर में साहू समाज ने मनाई मां कर्मा बाई की जयंती
नगर में निकाली गई पांच किलोमीटर दूरी तक शोभायात्रा
साहू समाज अध्यक्ष बोले मां कर्मा बाई के आदर्शों को अपनाना होगा
ललितपुर में रविवार को साहू समाज द्वारा मां कर्मावाई की जयंती श्रद्धा ,उत्साह के साथ मनाई गई , इस दौरान नगर में पांच किलोमीटर दूरी तक शोभा यात्रा निकाली गई, शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया ।
शोभायात्रा का शुभारंभ नदीपुरा स्थित रामराजा मंदिर से हुआ , शोभा यात्रा में सबसे आगे धर्मध्वजा लिए घोड़े पर बैठकर लोग चल रहे थे , उसके पीछे हजारों की संख्या में महिलाएं कलश सिर पर रख कर चल रही थी , उनके पीछे छात्राएं करतब दिखाती हुई चल रही थी , हाथ ठेला पर मां कर्मा बाई सहित अन्य महापुरुषों के चित्र रखे हुए थे , उसके पीछे डीजे पर बज रहे धर्मों गानों पर लोग नचाते थिरकते चल रहे थे , यह शोभायात्रा नदीपुरा से होते हुए सावरकर चौक, घंटाघर, तुवन चौराहा,वर्णी चौराहा से होते हुए पुराना सूचना केंद्र से होते हुए नई बस्ती स्थित साहू समाज मंदिर पहुंची ,जहां शोभायात्रा का समापन हुआ ।
इस मौके पर साहू समाज के अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि मां कर्मा बाई कृष्ण भक्त थी और उन्होंने अपना जीवन समाज हित में लगाया ,उन्होंने कहा कि हमें मां कर्मा बाई के आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए ।
शोभायात्रा में वरिष्ठ नेता छक्की लाल साहू, अमान साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू, महेंद्र साहू , रितेश साहू, डाक्टर रामगोपाल साहू, संजय साहू, राजेश साहू,
रामसेवक साहू , भगत राठौर , प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले , सहित अनेक लोग मौजूद रहे ।




