उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर: लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
ललितपुर जिले के तालबेहट कस्बे में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन टीम ने कस्बा लेखपाल दीपेश सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेखपाल दीपेश सिंह पर एक व्यक्ति से काम कराने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही लेखपाल ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आम लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




