बांध पर स्थापित पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मचारी की बाहर खड़ी बाइक में अराजक तत्वों ने लगाई आग
ललितपुर। शहर के गोविंद सागर बांध क्षेत्र में अराजक तत्वों का आतंक लगातार देखने को मिल रहा है। हालांकि यहां पर पुलिस चौकी संचालित है लेकिन अराजक तत्वों में पुलिस का भी खौफ नहीं है। यहां पर शराबियों का जमावड़ा भी होता है। बताया गया है कि मंगलवार को यहां चौकी के बाहर पुलिस कर्मियों की एक मोटरसाइकिल खड़ी हुई थी और पुलिसकर्मी अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी अराजक तत्व ने बाहर खड़ी हुई मोटरसाइकिल को आगे के हवाले कर दिया हालांकि मोटरसाइकिल में आग लगते ही यहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पानी व रेत फेंक कर आग पर काबू पाया। बताया गया है कि इस आगजनी की घटना में बाइक हल्की-फुल्की क्षतिग्रस्त हुई। यह भी जानकारी मिली है कि यह चौकी निर्जन इलाके में संचालित है और इस पुलिस चौकी में कहीं भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है जिससे यहां पर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है और कई घटनाएं भी घटती रहती हैं। अगर इस पुलिस चौकी और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लग जाए तो फिर यहां पर सुरक्षा व्यवस्था और तगड़ी हो जाएगी।




