आग लगने से भूसा जल कर हुआ खाक
नाराहट/ जनपद ललितपुर के थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम देनपुरा में उस समय अफरा तफरी मच गई जब आग की लपटे दिखाई दी। जिससे बाड़े में रखे भूसे, कंडे, आम नीम बांस के वृक्ष जलने लगे। यह पूरा मामला ग्राम दैनपुरा का है। दैनपुरा निवासी पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह सुबह उसके बाड़े में आग लगा दी जिससे बाड़े में लगे आम, नीम, बांस सहित कंडे एवं भूसा जल कर खाक हो गया। जलती हुई आग का वीडियो भी बनाया गया।गर्मी का मौसम है गर्मी के मौसम में आग बहुत जल्द पकड़ती है गनीमत रही कि यह आग गांव में और ना पकड़ी अगर पकड़ जाती तो जान तक बन आती। हाल मे भूसा ,कंडे जल कर राख हो ही गए। आनन फानन में पीड़ित ने आग को बुझाने का प्रयास किया तो विपक्षी ने गाली गलौज कर मारपीट के लिए तैयार हो गया।पीड़ित ने थाने में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने मेरे बाड़े में आग लगा दी जिससे उसमें लगे आम,नीम, बांस सहित कंडे एवं भूसा जल कर खाक हो गया । जब हम लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया तो विपक्षी गाली गलौज कर मारपीट को आमदा हो गया एवं जान से मारने की धमकी दे रहा एवं कह रहा कि अभी तो थोड़ी आग लगी। अभी और ज्यादा लगाएंगे। पीड़ित ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।।।




