उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा युवाओं के लिए ब्यूटीशियन और बुटीक का नि:शुल्क प्रशिक्षण, आवेदन आमंत्रित

 

ललितपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग अतहर जमाल ने बताया कि यूपिको लखनऊ के माध्यम से युवाओं को चार माह का ब्यूटीशियन कम बुटीक ट्रेड में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना का लक्ष्य युवाओं में छिपे कौशल को विकसित कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। इस ट्रेड की विशेषता यह है कि यह ग्राहकों को एक ही छत के नीचे ब्यूटी और फैशन (मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर और कपड़ों की सिलाई-डिजाइनिंग) की सुविधा प्रदान करता है, जिसे प्रशिक्षार्थी बहुत कम बजट में अपने घर से भी शुरू कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत चयन के लिए निम्नलिखित मापदंड निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!