उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

अकीदत और शांति के साथ अदा की गई ‘अलविदा’ की नमाज, कल मनेगी ईद-उल-फितर

माह-ए-रमजान के विदा होने के अहसास और ईद की दस्तक के बीच शुक्रवार को जनपद भर में ‘अलविदा जुमा’ की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। मस्जिदों में हजारों हाथ खुदा की बारगाह में उठे और मुल्क में अमन-चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी गईं। प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच नमाजियों का उत्साह देखने को मिला।​जामा मस्जिद में नमाज दोपहर 1:30 बजे अदा की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में नमाजियों ने शिरकत की।​ यहाँ सबसे अंत में दोपहर 2:15 बजे नमाज मुकम्मल हुई।​ शहर में दोपहर 12:55 बजे से लेकर 2:15 बजे तक अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का सिलसिला जारी रहा।​नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल ने मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का अहसास कराया।सभी प्रमुख मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा ताकि शांति व्यवस्था में कोई खलल न पड़े।

……

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!