उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ओलावृष्टि से तबाही, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का उबाल, डीएम आवास का किया घेराव

 

ललितपुर। जिले में शुक्रवार दोपहर हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में कटी पड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। फसल नुकसान के बाद मंत्री, विधायक और किसान नेताओं ने प्रशासन से तत्काल मुआवजे की मांग उठाई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सभी उपजिलाधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में शनिवार को जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। यहां उन्होंने फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए आवास का घेराव कर दिया।

स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और किसानों को शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया। अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि जल्द ही सर्वे प्रक्रिया पूरी कराकर शासन स्तर से मुआवजा दिलाया जाएगा।

फिलहाल किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें स्पष्ट आश्वासन और राहत नहीं मिलती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिले में बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!