उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

मासूम बच्चों को लावारिस छोड़कर भाग रही बच्चों की नानी को भीड़ ने पकड़ा

 

ललितपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला तीन बच्चों को लावारिस हालत में छोड़कर मौके से भागने लगी,बच्चों के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद भीड़ ने महिला को पकड़ लिया,,,,घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है महिला अपनी बेटी और दामाद के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के चलते बच्चों को साथ लेकर महिला थाने आई थी,लेकिन बच्चों का पिता थाने नहीं पहुंचा जिससे नाराज होकर बच्चों की नानी उन्हें सड़क पर लाबरिया हालत में छोड़कर भागने लगी,बच्चे जैसे ही अपनी नानी से अलग हुए तो वह चिल्लाकर रोने लगे जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई और बच्चों सहित नानी को लेकर महिला थाने पहुंच गए,बहरहाल पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई कर रही है इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!