उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लगने से सामान जलकर हुआ राख

 

ललितपुर। ग्राम पंचायत पिपरिया थाना पाली में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग ने एक परिवार को भारी नुकसान पहुंचा दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पिपरिया थाना पाली निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र बनमाली के घर में अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया।

आग की इस घटना में लेपटॉप, कूलर, जेवरात, नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। इसके अलावा घर में रखे सभी कपड़े, जरूरी कागजात, बच्चों की मार्कशीट, आधार कार्ड आदि भी जलकर खत्म हो गए।

बताया जा रहा है कि पीड़ित रविन्द्र सिंह शुक्रवार को ही मंडी से अनाज बेचकर लौटे थे और मजदूरों को भुगतान करने के लिए घर में करीब 50 हजार रुपये नगद रखे थे, जो आग की चपेट में आकर जल गए।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!