उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

गुहराज निषादराज जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

 

ललितपुर। गुहराज निषादराज जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को रिसाला मंदिर, आजादपुरा में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जो रिसाला मंदिर से प्रारंभ होकर वर्णी चौराहा, तुवन मंदिर चौराहा, सावरकर चौक और तालाबपुरा होते हुए फिर से रिसाला मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम-जानकी, गुहराज निषादराजजी महाराज, केवट जी महाराज, एकलव्य जी एवं महर्षि कश्यप जी की सुंदर एवं आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहीं। पारंपरिक लोक नृत्य ढिमरयाई, राई सहित अन्य प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। वहीं डीजे, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर सर्वसमाज द्वारा स्वल्पाहार और शीतल पेय के साथ जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान शोभायात्रा समिति अध्यक्ष विनोद रैकवार एड., द्वारका प्रसाद रैकवार, मुन्नालाल भगत रैकवार, हुकुम रैकवार, मोहन मास्साब, छक्कीलाल रैकवार, प्रेस क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष पत्रकार रमेश रैकवार, अशोक रैकवार, राज रैकवार, पुष्पेंद्र कश्यप, लखन रैकवार, रवि कश्यप, निशांक रैकवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला मंडल से वरिष्ठ पत्रकार पूजा कश्यप, हेमलता, लक्ष्मी, पुष्पा रैकवार, नेहा रैकवार, आरती रैकवार, शिल्पी रैकवार, रश्मी रैकवार एवं साक्षी केवट सहित अन्य महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं। कार्यक्रम के समापन पर समिति अध्यक्ष विनोद रैकवार एड.ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!