उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
साइकिल की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने डेढ़ लाख रूपए किए पार
ललितपुर। सदर चौकी से 300 मीटर दूर शाही रोड़ पर स्थित एक साइकिल की दुकान पर साइकिल लेने आये एक महिला एवं उसके दो साथियों ने काउण्टर के अंदर बैग में रखे डेढ़ लाख रूपए पार करने के बाद लापता हो गए, चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया, जिसमें महिला के साथ आया युवक रूपए निकालते सीसीटीवी में कैद हुआ है।




