उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

द्वितीय पुण्यतिथि पर याद किये गये वरिष्ठ पत्रकार, श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

 

ललितपुर। प्रेस क्लब (पंजी.) के तत्वाधान में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले (सप्पू) की अध्यक्षता में स्थानीय अमर शहीद पं. श्रीगणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकार भवन में प्रेस क्लब के पूर्व संरक्षक परम श्रद्धेय कीर्ति शेष वरिष्ठ पत्रकार पं. सुरेन्द्र नारायण शर्माजी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक मण्डल के सदस्यों के साथ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों सहित उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने परम श्रद्धेय पं. सुरेन्द्र नारायण शर्मा के चित्र को नमन कर माल्यार्पण किया, एवं श्रद्धा सुमन के साथ अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेस क्लब संरक्षक मण्डल के सदस्यों व प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों ने नम आंखों से उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणा पुरुष की संज्ञा दी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू ने कहा कि परम श्रद्धेय पं. सुरेन्द्र नारायण शर्मा जीवन पर्यन्त पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों के प्रति समर्पित रहे उनकी निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता से हमेशा गरीब, असहाय, वंचित लोगों को न्याय दिलाने में सहायक सिद्ध हुई, जनपद के उत्थान और विकास में उनके बहुमूल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता, प्रेस क्लब संरक्षक के रूप में उन्होंने अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन किया, वह पत्रकारों की एकता और उनकी समस्याओं के प्रति सदैव संघर्षरत रहे, उनके श्रेष्ठ आदर्श और विचार युवा पीढ़ी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। तत्पश्चात जिला अस्पताल परिसर स्थित अन्नपूर्णा भोजनालय में भी श्रद्धांजलि सभा के पश्चात, उनकी पुण्यतिथि पर गरीन एवं असहाय व्यक्तियों के लिए भोजन व्यवस्था सुनिश्चित रूप से कराई गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा का सफल संचालन प्रेस क्लब महामंत्री अमित सोनी ने किया। इस दौरान अध्यक्ष राजीव बबेले (सप्पू), वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय जैन (कल्लू), कोषाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह (पाली), कार्यालय प्रभारी अजीत जैन (भारती), पूर्व महामंत्री अजय बरया, पूर्व महामंत्री सत्येन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, मंजीत सिंह सलूजा, सुनील शर्मा, डा. राजेश शर्मा, बृजमोहन संज्ञा, सिद्धार्थ शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा एड., पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश रायकवार, दिनेश संज्ञा, अभय श्रीमाली, बुविसे प्रमुख हरीश कपूर टीटू, संजय ताम्रकार, डा. रविन्द्र मोहन संज्ञा, राहुल जैन नवभारत, अशोक स्वर्णकार, भगवत नारायण श्रोती, आलोक चतुर्वेदी, प्रदीप रिछारिया, कृष्णकांत सोनी, राजेश श्रीवास्तव, जयेश बादल, बृजेश पंथ, भरत रावत, हरीशंकर अहिरवार, राजेश कुमार राठौर, नीतेश जैन बंटी, अमित लखेरा, अजितेश जैन भारती, शिब्बू राठौर, अमित संज्ञा, मनीष कुमार शर्मा, रामकिशोर विश्वकर्मा, अर्पित वासु शर्मा, आर्या शर्मा, यशपाल सिंह परमार, विनोद मिश्रा, सूरज सिंह राजपूत, सुरेन्द्र सपेरा, राजकुमार कुशवाहा, सुरेन्द्र कुमार सेन, फूलचंद्र रजक, रामप्रसाद सिंह, अर्जुन झां, भगवान सिंह के अलावा अनेकों पत्रकार साथी मौजूद रहे

—————————————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!