उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

अपर पुलिस अधीक्षक ने मड़ावरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया

ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने रविवार शाम मड़ावरा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने पूरे थाना परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे, ई-मालखाना और बैरक सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने पूरे थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!