उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ग्राम कलौथरा में फिर भड़का विरोध, शराब की दुकान को लेकर ग्रामीण पहुंचे जिलाधिकारी के पास
ललितपुर जनपद के ग्राम कलौथरा में एक बार फिर शराब की दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों ने नई चौहद्दी (सीमा निर्धारण) के विरोध में जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि आबादी क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने की तैयारी की जा रही है, जिसका वे सख्त विरोध कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी हालत में गांव के बीच में शराब की दुकान बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताते चलें कि कुछ महीने पहले भी ग्रामीणों के विरोध के बाद शराब की दुकान को गांव के बाहर शिफ्ट किया गया था, लेकिन अब फिर से नई चौहद्दी के नाम पर इसे आबादी क्षेत्र में लाने की कोशिश की जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान को या तो पुरानी जगह पर ही रखा जाए या फिर आबादी से दूर ही स्थापित किया जाए।




