उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पिता की कोराना काल में हुई थी मृत्यु, पुण्यतिथि के दिन बेटी बनी असिस्टेंट कमिश्नर
:
ललितपुर के कस्बा मड़ावरा निवासी हिमांशी जैन का यूपी पीसीएस 2024 में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने दूसरी बार में 154वीं रैंक प्राप्त कर यह सफलता हासिल की। वह करीब 4 साल से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहीं थीं। इसी दौरान उन्होंने यूपीपीसीएस की परीक्षा दी।




