उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में आग लगने की घटना आई सामने
ललितपुर जनपद के महरौनी तहसील क्षेत्र के ग्राम अजान में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग ने देखते ही देखते खेत के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की। वहीं सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को भी अवगत कराया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन इसे संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग बताया जा रहा है।




