उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

गेहूं की थ्रेसर करते समय 10 वर्षीय नाबालिग किशोरी गंभीर रूप से घायल

बार थाना क्षेत्र के पुलवारा गांव में मंगलवार सायं करीब 5 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गेहूं की थ्रेसर करते समय 10 वर्षीय नाबालिग किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रिंकी, पुत्री जमना कुशवाहा, अपने माता-पिता की मदद के लिए खेत पर थ्रेसर कार्य में हाथ बंटा रही थी। वह थ्रेसर से निकल रहे गेहूं को तसले में भरकर एक जगह इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान उसने सिर पर दुपट्टा बांध रखा था, जो अचानक थ्रेसर के पट्टे में फंस गया।

दुपट्टा फंसते ही किशोरी जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में ट्रैक्टर बंद किया और उसे तुरंत बार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में भी हालत नाजुक बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल बालिका का पिता ठेके पर खेत लेकर खेती करता है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और बच्ची की हालत को लेकर सभी चिंतित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!