उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में सिक्योरिटी गार्ड पर मनमानी के आरोप, चहेतों की गाड़ियों को प्राथमिकता दे रहे गार्ड
ललितपुर के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाओं को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि इमरजेंसी वार्ड के बाहर तैनात सिक्योरिटी गार्ड अपने चहेतों की गाड़ियों को प्राथमिकता देते हुए पार्किंग करवा रहे हैं, जबकि मरीजों को लाने वाली गाड़ियों को वहां खड़ा होने नहीं दिया जा रहा।
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि इमरजेंसी जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की मनमानी से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार गंभीर हालत में आए मरीजों को दूर गाड़ी रोकनी पड़ती है, जिससे इलाज में देरी हो सकती है।




