उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तालबेहट कस्बे में भारी मात्रा में गांजा बरामद, पुलिस जांच में जुटी
ललितपुर जनपद के कोतवाली तालबेहट क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कस्बे में भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया है।
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह गांजा कहां से आया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंच चुका है, जिसके बाद पुलिस और भी सतर्क हो गई है। जल्द ही इस मामले में बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है।




