उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत, कार्यक्रम स्थल, जुलूस/यात्रा मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ललितपुर द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल, रूट व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों का किया गया स्थलीय निरीक्षण ।- जिलाधिकारी, ललितपुर सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, ललितपुर मो0 मुश्ताक द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल, जुलूस/यात्रा मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं साफ-सफाई सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में प्रस्तावित जुलूस मार्गों का भी भ्रमण किया गया, जहां यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु डायवर्जन प्लान, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों की पहचान तथा उन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आवश्यक सेवाएं तत्पर अवस्था में उपलब्ध रहें। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें तथा अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें, ताकि हनुमान जयंती का पर्व जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराया जा सके। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!